मतदान जरूरी है वोटर जी।

 


 

चुनावी काव्य



मतदान जरूरी है वोटर जी।

चुनावों की बहार में नेता जी लहराते है।

नित्य नयें वादों में आकर वोटर को रिझाते है।।

जो काम पूर्ण न हो सके उनका भी जिम्मा लेते है।

कुछ भी तो कठिन नही है अब, नेता जी बतलाते है।।

 

मत की ताकत है बड़ी, क्यो भूल रहे हो वोटर जी।

सुनना सबकी करना मनकी, भूल न जाना वोटर जी।।

समझदारी से मत करना वरना पछताओगे वोटर जी।।

लोकतंत्र की रक्षा हित मतदान जरूरी है वोटर जी।

लेखक

गौरव सक्सेना

Gaurav Saxena

Author & Editor

0 Comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment Box