फास्ट टैग लायेगा आपकी यात्रा में नया बदलाव -



फास्ट टैग लायेगा आपकी यात्रा में नया बदलाव -





फास्ट टैग लायेगा आपकी यात्रा में नया बदलाव -

फास्ट टैग से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियॉ जो आपकों जाननी जरूरी है।
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक दिसंबर 2019 से चार पहिया वाहन और इससे बड़े वाहनों पर फास्टैग का इस्तेमाल अनिवार्य किया जिसके तहत टोल प्लाजा पर टैक्स के लिए लगने वाली वाहनों की लम्बी कतारे अब नही लगेगी, लोगो को टोल प्लाजा पर रुकना नही पड़ेगा। इस उपयोगी सुविधा को लेकर लोगो के मन में कई तरह के प्रश्न है जिनका समाधान मैने अपने लेख मे देने की कोशिश की है।

फास्ट टैग कैसे काम करेगा - 

ऐक्टिवेटेड फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID)टेक्नॉलजी पर काम करता है। इसे इसकी सुरक्षा दृष्ट्रि से आपको अपने वाहन के विंडस्क्रीन पर अन्दर की तरफ से इस तरह से चिपकाना होगा जिससे टोल प्लाजा पर लगे सेंसर आसानी से इसे सेंस करके आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट/प्रीपेड वॉलेट से टोल टैक्स अपने आप काट सके। जिससे आपको टोल प्लाजा पर रूक कर नकद धनराशि देकर टैक्स भुगतान नही करना पड़ेगा और आपका समय प्रत्येक टोल प्लाजा पर बचता रहेगा। 

फास्ट टैग कहॉ से खरीदे – 

फास्टैग 22 सर्टिफाइड बैंकों से नैशनल हाइवे टोल प्लाजा के पॉइंट ऑफ सेल (POS) से और चुनिंदा बैंकों की शाखाओं से और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे पे-टीएम से आसानी से खरीदा जा सकता है। 

फास्ट टैग खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज-
         वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
        वाहन स्वामी का पासपोर्ट साइज फोटो
3       केवाईसी के रूप में आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ
  
फास्ट टैग एक्टीवेट कैसे करना होगा-
यह कार्ड प्री एक्टीवेट नही होता है आप सरल रूप में गूगल प्ले स्टोर से माय फास्टैग ऐप को इन्सटाल कर अपने वाहन की आवश्यक जानकारी देकर इसे स्वयं एक्टीवेट कर सकते है।

ध्यान रखने हेतु आवश्यक तथ्य-
1)     आपके पास यदि एक से ज्यादा चार पहिया वाहन है तो प्रत्येक वाहन के लिए अलग फास्ट टैग लेकर वाहनों मे लगाना होगा।
2)      यात्रा को सुगम बनाने के लिए ध्यान देना होगा कि आपके फास्ट टैग में पर्याप्त धनराशि हो, बेहतर होगा कि आप बैंक से सीधे इसे जोड़े या फिर अधिक धनराशि जैसे 1000 / 2000 से रिचार्ज करके रक्खें। आपकी यात्रा न करनें की भी स्थिति में यह जमा धनराशि अपनें फास्ट टैग वैलेट मे सुरक्षित बनी रहेगी। यदि फास्ट टैग रूपये न होने के चलते या फिर खराब होने के चलते टैक्स भुगतान हेतु सक्रिय नही है तो आपकों टैक्स की दुगनी धनराशि जमा करनी होगी।
3)    ध्यान रहे कि 1 दिसम्बर 2019 से यदि आपका वाहन टोल प्लाजा से बिना फास्ट टैग के गुजरता है तो आपको प्रति टोल दुगना टैक्स देना होगा। क्योकि टोल प्लाजा की केवल एक लाइन नकद टैक्स भुगतान के लिए सक्रिय होगी बाकि अन्य सभी लाइनों को फास्ट टैग अनुकूल कर दिया जायेगा।
4)    यदि आप टोल टैक्स छूट के अन्तर्गत आते है तो भी आपकों फास्ट टैग अपने वाहन पर लगाना होगा इसके लिए आपकों अपने नजदीकी टोल प्लाजा पर छूट प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रकिया पूर्ण कर फास्ट टैग प्राप्त करना होगा।
5)      ध्यान रहे यदि आप टोल प्लाजा से गुजर रहे है तो अपने वाहन की गति सीमित हो तथा अन्य वाहनो और आपके वाहन के बीच पर्याप्त गैप हो जिससे प्लाजा के सेन्सर अन्य कार पर लगे फास्ट टैग को सेन्स न कर आपकी ही कार के फास्ट टैग को आपकी बारी आने पर ही पढ़ सकें।
6)     आपके सभी फास्ट टैग लेनदेन के लिए आपको एसएमएस और ईमेल अलर्ट मिलेंगे. अभी सरकार फास्ट टैग का उपयोग को प्रभावी बनाने के लिए किये गए सभी राष्ट्रीय टोल भुगतानों के लिए 2.5 फीसदी का कैशबैक दे रही है।
7)      फास्ट टैग की वैधता 5 वर्षों तक की होगी इसके बाद आपकों पुन: खरीदना होगा।
8)      फास्ट टैग खाते में आप 100 रू0 से लेकर 1 लाख तक का रिचार्ज करा सकते है।


3. फास्टैग के लिए कितना शुल्क देना होगा-  

इसकी अधिकतम कीमत 100 रुपये हो सकती है, जिसे नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) फिक्स करता है। हालांकि, टैग जारी करने की वास्तविक कीमत को बैंक पारिभाषित करता है और अलग-अलग बैंकों में इसकी कीमत अलग भी हो सकती है।

फास्ट टैग को रिचार्ज कैसे करे- 

यह फास्ट टैग प्रीपेड टैग की तरह है और इसे आपकों मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करके रखना होगा। जिसे उपयोगकर्ता अपनी बैंक से कनेक्ट कराकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग या कोई भी अन्य UPI माध्यम से रिचार्ज कर सकते है।

फास्ट टैग प्रकिया से आपको क्या लाभ होगा-
           1)       सबसे बड़ा लाभ आपके समय की बचत आपको लाइन में लग कर अपना टैक्स जमा करने  
         का इन्तजार नही करना होगा।
           2)     टैक्स भुगतान के लिए खुले पैसे की चिन्ता से मुक्ति।
          3)       पेपर लेस, कैसलेश सुरक्षित तीव्र तकनीकि।
     4)  पेट्रोल व डीजल की बचत।
          5)    आपको रिचार्ज और प्रयोग पर मिलेगा कैश बैक।
         6)   ई स्टेटमैन्ट के जरिये रख सकेगे टोल टैक्स भुगतान पर नजर।
         7)     यात्रा अवधि आने जाने की रहेगी पूरी जानकारी, नही देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क। 


                                    लेखक - गौरव सक्सेना




Gaurav Saxena

Author & Editor

0 Comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment Box